यदि आपका भी अपने पड़ोसी से या फिर अपने किसी फरिकी से जमीनी विवाद है जिसमें की जरूरत पड़ती है जमीन को माफी करवाने की तो आमतौर पर लोग प्राइवेट अमीन अपना डलवा करके जमीन का जो है वह माफी करवाते हैं जिससे होता है कि कुछ ना कुछ लफड़ा हो ही जाता है, लफड़ा होने के बाद प्राइवेट अमीन का जो बात यह लोग सुनते नहीं है फिर यह कानूनी प्रक्रिया में जाते हैं तो वहां पर क्या होता है
आपको सरकारीअमीन रख करके जमीन का माफी करवाना होता है तो सरकारी अमीन कैसे आप बुक करोगे आप बुक करोगे कैसे उसके लिए पेमेंट करना है इन्हीं सभी चीजों को इस आर्टिकल मैं आपको बताने वाला हूं और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस करके आपको बताऊंगा कि आप सरकारी अमीन घर बैठे बढ़िया आसानी से कैसे बुक कर सकते हो,
उसका कैसे आपको चालान जो होता है वह कटवाने है
,कैसे पेमेंट करना उनका जो फीस होता है
आप घर बैठे पेमेंटकर सकते हो कहीं जाने की जरूरत नहीं है
फिर आपको उसका स्टेटस कैसे चेक करना है उनका नंबर कैसे आपको मिलेगा कैसे उनका नाम पता लगेगा इस ईश आर्टिकल मैं आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के साथ बताने वाला हूं
ई-मापी (e-Mapi) क्या है?
ई-मैपी बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग का ऑनलाइन पोर्टल है, जहाँ आप एक सरकारी अमीन को अपनी भूमि का सीमांकन या माप करने के लिए बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन अमीन बुक / ई-मापी कैसे करें
वेबसाइट: https://emapi.bihar.gov.in/
यह बिहार सरकार का ई-मापी पोर्टल है।
नया पंजीकरण (New User Registration)
अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो
- नया यूजर पंजीकृत करें” पर क्लिक करें।
- आपका नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, जिला/अंचल/पता आदि भरें।
- OTP का उपयोग करके अपना मोबाइल वेरिफाई करें।
- रजिस्टर करें और पासवर्ड बनाएँ।

लॉगिन करें
रजिस्टर मोबाइल नंबर और OTP/पासवर्ड से लॉगिन कर ले
Apply for Mapi पर क्लिक करें।

लॉगिन करने पर:
Mapi या Mapi के लिए आवेदन करना चुनें।

- यहां अपनी जमीन की जानकारी (जैसे जिला, मौजा, खाता, खेसरा आदि) दर्ज करें।
- अपने जमीन से जुड़े दस्तावेजों, जैसे शपथपत्र, खसरा-खतेनी और जमाबंदी को PDF के रूप में अपलोड करें।

चौहद्दीदारों की सूचना भरें
भूमि के चारों ओर स्थित लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबरों को दर्ज करें।
फीस दें
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने के बाद ही आपका आवेदन जारी किया जाएगा।
(कुछ जिलों में आम तौर पर ₹500 से ₹1000 की लागत होती है।)
तारीख चुनें
भुगतान के बाद, आपको मापी की तिथि निर्धारित करने का अधिकार मिलेगा, और सरकारी अमीन आपकी जमीन को मापने आएगा।
आप आवेदन स्थिति को कैसे देख सकते हैं?
- आपको आवेदन करते समय एक आवेदन आईडी मिलेगी।
- आप उसी खाते से पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
ज़रूरी सलाह
आपका आवेदन 60 दिनों के भीतर रद्द हो सकता है अगर आपने आवेदन के बाद भुगतान नहीं किया।