eMapi Bihar 2026 बिहार में जमीन की मापी (ई-मापी) के लिए अमिन बुक करें ऑनलाइन

eMapi Bihar बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माध्यम से जमीन की मापी की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है । अब आप eMapi Portal Bihar के जरिए घर बैठे अपनी जमीन की मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । भूमि के सीमांकन के लिए अमीन बुक करने हेतु पोर्टल

eMapi Bihar Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अपने जमीन का सीमा कायम करने के लिए मापी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन अमीन बुक करना होगा बिहार सरकार के तरफ से eMapi Portal लाया गया है जहां पर बिहार के निवासी घर बैठे आवेदन करके eMapi Bihar अमीन बुक कर सकते हैं और अपने भूमि का मापी करवा सकते हैं नीचे आपको सभी जानकारी दिया गया है कैसे भू मापी के लिए अमीन बुक करना है

bhumi mapi bihar registration
  • यदि आप पहली बार इस पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं, तो ‘New User Registration‘ पर क्लिक कर अपना विवरण दर्ज करें ।
emapi bihar
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपना सभी जानकारी जैसे अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जिला, पता, पिन कोड, राज्य इत्यादि जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें
emapi bihar
  • पुराने उपयोगकर्ता अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
emapi bihar
  • पुराने उपयोगकर्ता अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से सीधे लॉगिन कर सकते हैं।

Apply for eMapi Bihar

जब पोर्टल पर लॉगिन हो जाएं उसके बाद अप्लाई फॉर मापी पर क्लिक करना है उसके बाद 8 स्टेप में आप फॉर्म को फाइनल सबमिट करेंगे

apply for emapi bihar
  • यहां पर अपना जिला सेलेक्ट कर ले आंचल सेलेक्ट कर ले उसके बाद अगर आपका जमाबंदी ऑनलाइन अपडेट है तो एस पर क्लिक करें ऑनलाइन अपडेट नहीं है तो No पर क्लिक करें और प्रोसीड पर क्लिक करें उसके बाद मौजा सेलेक्ट करें
emapi bihar

लॉगिन करने के बाद आपको “Apply for Mapi” विकल्प पर क्लिक करना होगा। आवेदन शुरू करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की PDF कॉपी तैयार रखें:

  • जमीन या जमाबंदी से संबंधित दस्तावेज।
  • पोर्टल पर उपलब्ध “मापी हेतु शपथ-पत्र” को भरकर उसकी स्कैन की हुई PDF फाइल।

जमीन का विवरण दर्ज करना

  • अपने जिला (District) और अंचल (Anchal) का चयन करें और Proceed पर क्लिक करें ।
  • अपनी जमीन का हल्का, मौज़ा, वर्तमान वॉल्यूम नंबर और पृष्ठ संख्या भरें ।
  • “Get Register II Details” बटन पर क्लिक करते ही आपकी जमाबंदी का विवरण दिखाई देने लगेगा।
  • मापी के लिए अपना खाता, खेसरा और रकबा (क्षेत्रफल) भरें । यदि एक ही जमाबंदी में एक से अधिक प्लॉट हैं, तो आप ‘ADD’ बटन का उपयोग कर उन्हें जोड़ सकते हैं।
emapi bihar bhumi amin booking

आवेदक और चौहद्दीदार की जानकारी

  • अपना व्यक्तिगत विवरण भरें और ‘Save & Next‘ पर क्लिक करें
  • जिस खेसरा की मापी होनी है, उसके चारों ओर की सीमाओं (North, South, East, West) पर रहने वाले लोगों के नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल की जानकारी दें।
  • यदि आप मापी की सूचना किसी अन्य व्यक्ति को देना चाहते हैं, तो उनका विवरण भी यहाँ दर्ज कर सकते हैं।

घोषणा और अंतिम सबमिशन

  • स्क्रीन पर दिए गए घोषणा पत्र (Declaration) और प्रश्नावली को ध्यान से भरें।
  • अंत में, अपने साक्ष्य जैसे जमाबंदी, रसीद, कोर्ट आदेश या शपथ-पत्र अपलोड करें
  • फाइनल सबमिशन के बाद आपको एक ‘मापी आवेदन नंबर’ प्राप्त होगा, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

फीस का भुगतान और तिथि का चयन

आवेदन स्वीकार होने के बाद, आप “Application Status” मेनू में जाकर अपनी मापी की फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं । फीस जमा करने के बाद आपको मापी के लिए उपलब्ध तिथियों में से अपनी पसंद की तारीख चुनने का विकल्प मिलेगा।

emapi bihar  payment status

ई मापी अपील कैसे करें?

  • eMapi Bihar अपील करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर चले जाना है और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर लेना है
amin booking login
  • अब आपको अपना डैशबोर्ड खुलेगा नीचे अपील बटन पर क्लिक करें
new apil bihar emapo
  • यहां पर सभी जानकारी आपको सही-सही जैसे अपना नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, घर का पता और डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करके अपील बटन पर क्लिक करें
apil emapi bihar

Application Status eMapi Bihar

अमीन बुक के लिए ऑनलाइन कर दिए हैं तो अब आप अपने आवेदन का स्टेटस भी देख सकते हैं ऑनलाइन करने के बाद टेंप नंबर मिलता है जिसके माध्यम से आप स्टेटस चेक कर पाएंगे स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशल https://emapi.bihar.gov.in/Default.aspx पोर्टल पर आ जाना है यहां पर आने के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें

application status

Check Pending emapi

अमीन बुकिंग के लिए जब ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो उसके बाद विभाग के पास आवेदन चला जाता है एक दिन में कई सारे आवेदन होते हैं लेकिन अमीन की कमी के कारण बहुत सारे मामला पेंडिंग में चला जाता है तो पेंडिंग ई मापी लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें

  • पेंडिंग की eMapi चेक करने के लिए इस https://emapi.bihar.gov.in/default.aspx वेबसाइट पर आ जाना है
  • यहां पर आने के बाद पेंडिंग e मापी पर क्लिक करें
pending emapi list
  • उसके बाद अपना जिला सेलेक्ट करें, आंचल सेलेक्ट करें और सर्च बटन पर क्लिक करें नीचे आपको लिस्ट दिखाई देगा पेंडिंग की मापी का
pending emapi list
Scroll to Top